फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आएगा एई के 952 पदों का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत सहायक अभियंता के 952 पदों का परिणाम इसी माह जारी करने की तैयारी में है। अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं और इसके लिए कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत अवर अभियंता (जेई) के 3222 और सहायक अभियंता (एई) के 952 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। अभ्यर्थी लगातार डेढ़ साल से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। परीक्षा परिणाम के लिए अभ्यर्थियों ने आयोग के गेट के सामने आमरण अनशन भी किया था। अभ्यर्थियों को कई बार परिणाम घोषित किए जाने का आश्वासन मिला। इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई लेकिन परिणाम घोषित नहीं हुआ।

बाद में अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। हाईकोर्ट ने दिसंबर-2018 तक परिणाम घोषित करने का आदेश दिया। इसके बाद भी आयोग ने रिजल्ट नहीं दिया तो अभ्यर्थियों ने अवमानना याचिका दाखिल कर दी। पिछले दिनों आयोग ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि परिणाम दो सप्ताह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। आयोग के सूत्रों का कहना है कि परिणाम लगभग तैयार कर लिया गया है। एई का रिजल्ट इस माह घोषित किए जाने की पूरी तैयारी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है, आयोग जेई के 3222 पदों का परिणाम कब जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें