फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के सात विषयों की उतरकुंजी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000

सात विषयों की उत्तरकुंजी जारी
0 15 दिसंबर एवं पांच जनवरी को हुई थी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने सात विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी सोमवार को जारी कर दी। इनमें विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक विषय वाणिज्य की परीक्षा 15 दिसंबर और छह विषयों रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास, शारीरिक शिक्षा एवं उर्दू विषय की परीक्षा पांच जनवरी को हुई थी।
विज्ञापन

इससे पूर्व आयोग 15 दिसंबर को विज्ञापन संख्या 47 के तहत 23 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए हुई परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर चुका है। विज्ञापन संख्या 47 के तहत छह विषयों की परीक्षा दूसरे चरण में आयोजित की गई थी। इन छह विषयों की उत्तरकुंजी पर आयोग ने अभ्यर्थियों से 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी हैं। उत्तरकुंजी को वेबसाइट ‘www.uphesc.org’ एवं पोर्टल ‘www.uphesconline.org’ पर अपलोड किया जा रहा है। अभ्यर्थी 30 जनवरी तक आयोग के ई-मेल ‘secretary@uphesc.org’ के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें