फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएन झा हॉस्टल में 111 छात्रों का अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएन झा हॉस्टल में 111 अवैध छात्र चिह्नित
विज्ञापन

- एएन झा, एसआरके में भी अवैध रूप से रह रहे 100 छात्र
- महिला छात्रावास में भी कब्जा, दिवाली बाद होगी शिफ्टिंग
प्रयागराज। पीसीबी हॉस्टल में छात्रनेता की हत्या के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन ने अन्य हॉस्टलों में भी अवैध छात्रों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। चीफ प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू ने सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों से वैध एवं अवैध छात्रों की सूची मांगी थी। अब तक छह हॉस्टलों की सूची जा चुकी है, जिनमें से पांच हॉस्टल ऐसे हैं जहां बड़ी संख्या में अवैध छात्रों का कब्जा है। इनमें सर्वाधिक 111 छात्रों ने जीएन झा हॉस्टल में अवैध कब्जा कर रखा है। दिवाली के बाद इन हॉस्टलों से अवैध छात्रों को बाहर निकाले जाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
डॉ. एस. राधाकृष्णन (एसआरके) हॉस्टल में 63 अवैध छात्रों को चिह्नित किया गया है। वहीं, एएन झॉ हास्टल में 37 अवैध छात्र चिह्नित किए गए हैं। इन छात्रों का हॉस्टलों के किन कमरों पर कब्जा है, इसकी पूरी सूची चीफ प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू को सौंप दी गई है। वहीं, प्रियदर्शनी महिला छात्रावास में कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया, लेकिन सरोजनी नायडू महिला छात्रावास और शताब्दी महिला छात्रावास में अवैध छात्राओं को चिह्नित किया गया है। सरोजनी नायडू महिला छात्रावास में 40 और शताब्दी महिला छात्रावास में 14 अवैध छात्राओं को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नव प्रवेशियों को हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन हॉस्टलों में अवैध कब्जे होने के कारण नव प्रवेशियों को कमरे पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है और वह इधर-उधर भटक रहे हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि जल्द ही अन्य हॉस्टलों की सूची भी मिल जाएगी। दिवाली के बाद हॉस्टलों से अवैध छात्र-छात्राओं को बाहर किए जाने और वैध छात्र-छात्राओं को कमरों पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें