फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी को चाकू से गोदकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा (कौशाम्बी)। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव की एक किशोरी को शुक्रवार शाम एकतरफा प्यार में पागल रिश्ते के चाचा ने चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी काफी दिनों से किशोरी के पीछे पड़ा हुआ था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


जोगापुर गांव की रंजू पाल (16) पुत्री रामबदन कक्षा दसवीं की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक रिश्ते में चाचा लगने वाला पड़ोस का एक युवक उससे एकतरफा प्यार करता था। वे शादीशुदा होने के बाद भी रंजू से शादी करना चाहता था। लेकिन, रंजू युवक से कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी। इसी बात को लेकर सिरफिरा युवक गुस्साया हुआ था। शुक्रवार शाम रंजू घर से थोड़ी दूर पर स्थित पशुबाड़ा गई थी। तभी युवक भी वहां पहुंच गया। पशुबाड़ा से बाहर निकलते ही उसने रंजू को पकड़कर उसके पेट, मुंह व शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से 20 वार किया। चीखें सुन आसपास रहे लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया।

परिवार वालों ने आननफानन में घायल किशोरी को बारा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि मृतका के परिवारीजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। वहीं एसपी का कहना है कि रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने एकतरफा प्रेम में किशोरी की हत्या की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें