लायंस क्लब ने संगमनगरी में हरियाली फैलाने का उठाया बीड़ा
क्रासर
मिलिट्री फार्म हाउस समेत स्कूल परिसरों, पार्कों में क्लब सदस्यों ने 1600 से अधिक फलदार-छायादार पौधे लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पर्यावरण की रक्षा के तहत शहर में हरियाली फैलाने के लिए मंगलवार को लायंस क्लब की ओर से वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें क्लब की अधिकांश शाखाओं ने मिलकर पार्कों, मैदानों, स्कूल परिसरों में फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस दौरान दिन भर में 1600 से अधिक पौधे रोपे गए। आने वाले दिनों में भी क्लब की ओर से पौधरोपण किया जाएगा, ताकि संगमनगरी को हरा भरा बनाया जा सके। यह अभियान क्लब के मंडलाध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी के आह्वान पर चलाया गया।
मिलिट्री फार्म हाउस में कर्नल ज्ञान सिंह के नेतृत्व में दो सौ से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए। लायंस क्लब आदित्य, लायंस क्लब संगम, लायंस क्लब एंजेल्स, लायंस क्लब कैंट, लायंस क्लब स्मार्ट सिटी की ओर से अलग-अलग जगहों पर पौधे लगाए गए। इस अभिान में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के अलावा मंडल पीआरओ पंकज पाठक, जगमोहन अग्रवाल, सतीश टंडन समेत तमाम सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। लायंस क्लब इलाहाबाद संगम के बैनर तले क्लब सचिव लायन मारूफ, मिली की अगुवाई में मीरापुर स्थित तिकोना पार्क में पौधे लगाए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में लायन बलदेव अलरानी, जोन चेयरपर्सन लायन अनुपम, सुशील, ऋषि, इरा, डॉ. दिव्या जौहरी, नामदेव, अंकुर, शिखा जैन, सुरेश वाटवानी, संजय ने हिस्सा लिया। इसी तरह लायंस क्लब पावन गंगा के अध्यक्ष अनिल टंडन, रेखा के नेतृत्व में क्लब की ओर से मीरापुर गुरुनानक पार्क में फलों व औषधियों के पौधे लगाए गए। इसमें सतीश टंडन, पूनम मेहरोत्रा, सचिव अशोक चड्ढा, कोषाध्यक्ष सुशील मेहरोत्रा, क्लब पर्यावरण संयोजक मुकेश सहगल, संजय चड्ढा, प्रीति, नीरा टंडन, संध्या, शोभना के अलावा कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय सभासद साहिल अरोरा, सुरेंद्र भी साथ थे।