फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनई के दो कोच में कूलिंग न होने से भड़के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
एनई के दो एसी कोच में ठंडक न होने से भड़के यात्री
विज्ञापन

0 जंक्शन पर हंगामा, चेन पुलिंग कर डेढ़ घंटे तक रोके रखी ट्रेन

इलाहाबाद। आनंद विहार टर्मिनल से गुवाहाटी जा रही एनई एक्सप्रेस के दो एसी कोच में ठंडक न होने से शनिवार को यात्री भड़क गए। ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने पर उसके बी-2, बी-3 कोच के यात्री प्लेटफार्म नंबर चार पर उतर गए। यहां यात्रियों ने खूब शोर शराबा किया। इस दौरान ट्रेन चली तो उसे चेन पुलिंग कर रोक लिया गया। इस आपाधापी में डेढ़ घंटे जंक्शन पर यात्रियों ने ट्रेन रोके रखी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12505 एनई एक्सप्रेस दिन में 3.40 की बजाय विलंब से रात 8.50 बजे जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर आते ही उसके एसी थ्री के दो कोच में बैठे यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए। यात्रियों का कहना था कि कानपुर के पहले से ही एसी कोच में कूलिंग नहीं हो रही है। कानपुर में भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन वहां इलाहाबाद के लिए टाल दिया गया। जंक्शन पर यात्रियों के हंगामे को देखते हुए डीओएम और आरपीएफ के एसआई पाटीदार आदि मौके पर पहुंचे। यहां यात्रियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दोनों कोच की बैटरी चार्ज की गई। कुछ ठंडक होने के बाद ही यात्री कोच में दाखिल हुए। इसके बाद ट्रेन रात 10.15 बजे जंक्शन से रवाना हुई। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि पीछे के जोन से ही कूलिंग कम होने की शिकायत यात्रियों ने की थी। जंक्शन पर जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर दोनों कोच में बैटरी चार्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें