फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा टलने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा भी टलने के आसार
विज्ञापन

0 आयोग को अब तक नहीं मिला पदों का अधियाचन
0 यूपीपीएससी के कैलेंडर में जून में प्रस्तावित है परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस मुख्य परीक्षा-2017 को दो माह के लिए टाल चुका है। यह परीक्षा अब मई में होगी, जबकि एक माह बाद यानी जून में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि आयोग प्रारंभिक परीक्षा भी टाल सकता है। आयोग को इस परीक्षा के लिए अब तक पदों का अधियाचन भी नहीं मिला है।
आयोग में अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक आयोजित की गईं भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है। इसके बाद आयोग एक परीक्षा को टाल चुका है, जबकि दो परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। आयोग के कैलेंडर में पीसीएस मुख्य परीक्षा 17 मार्च 2018 को प्रस्तावित थी। आयोग इस परीक्षा को दो माह के लिए टाल चुका है। परीक्षा अब 17 मई को होगी। वहीं, 11 फरवरी को प्रस्तावित अपर निजी सचिव (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा-2013 और 25 फरवरी को प्रस्तावित प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉजेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2017 को स्थगित किया जा चुका है। आयोग के कैलेंडर में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 24 जून को प्रस्तावित है। सूत्रों का कहना है कि परीक्षा के भी टलने के आसार हैं। इसके पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली वजह है कि सीबीआई जांच शुरू होने के कारण आयोग में कर्मचारियों और अफसरों की व्यस्तता बढ़ गई है। ऐसे में परीक्षाओं की व्यवस्थागत तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। दूसरा कारण है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के लिए आयोग को अब तक पदों का अधियाचन तक नहीं मिला है। हालांकि, आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन में अभी वक्त है। यह बात सही है कि अब तक पदों का अधियाचन नहीं मिला है। अधियाचन मिलने के बाद ही प्रारंभिक परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया जाता है। अगर अधियाचन समय पर मिल जाता है तो परीक्षा भी आयोग के कैलेंडर के अनुरूप आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें