फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसेवा आयोग स्टाफ नर्स परीक्षा, पुस्तकालयाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ नर्स परीक्षा में 75.15 फीसदी अभ्यर्थी शामिल
विज्ञापन

इलाहाबाद। लोक सेवा आयोग की स्टाफ नर्स (महिला) परीक्षा 2017 रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। इलाहाबाद एवं लखनऊ के कुल 66 केंद्रों पर हुई दो घंटे की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 75.15 प्रतिशत रही। इस परीक्षा के लिए कुल 31131 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इलाहाबाद में 23 तथा लखनऊ में 43 केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक हुई परीक्षा में 23395 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। सचिव के मुताबिक सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्वक संपन्न हुई।
00
00 फोटो भी है 00
27 वर्ष बाद मिले पुस्तकालय संवर्ग सेवा के पुस्तकालयाध्यक्ष
इलाहाबाद। मोती लाल नेहरू मेडिकल अस्पताल के सामने स्थित केंद्रीय राज्य पुस्तकालय को 27 वर्ष बाद पुस्तकालय संवर्ग सेवा के पुस्तकालयाध्यक्ष मिले। शासन ने यहां वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष श्याम मूर्ति शुक्ल की तैनाती की है। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य पुस्तकालय की स्थापना 1949 में हुई। तब से लेकर अब तक यहां 17 पुस्तकालयाध्यक्ष तैनात हो चुके है। मई 1991 में यहां पुस्तकालय संवर्ग सेवा के अंतिम पुस्तकालयाध्यक्ष भास्कर नाथ तिवारी थे। उनके बाद यहां तैनात 13 पुस्तकालयाध्यक्ष गैरसंवर्गीय रहे। पुस्तकालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पुस्तकालय में श्री शुक्ल का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ.सुरेंद्र सिंह, डॉ.आलोक कुमार त्रिपाठी, सुनील शर्मा, इंद्रसेन सिंह, केपी सिंह, रमाशंकर भारतीय, विनोद कुमार शुक्ल, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें