फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमापऊी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण में 21105 किसान हुए कर्जमुक्त
विज्ञापन

तहसील स्तर पर बांटे गए प्रमाणपत्र, कुल 47410 किसानों को मिल चुका है लाभ

इलाहाबाद। जिले के 21105 किसान सोमवार को कर्ज से मुक्त हो गए। तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर तीसरे चरण में ऋण मोचन योजना का लाभ पाने वाले किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इनके कुल 114.41 करोड़ रुपये माफ हुए हैं। इस तरह से तीन चरणों में कुल 47410 किसानों के कर्ज माफ हुए हैं।
इसी सप्ताह में नगर निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रमुख सचिव कृषि की ओर से 23 अक्तूबर तक ऋण मोचन योजना का लाभ पाने वाले किसानों को प्रमाणपत्र वितरित करने का आदेश दिया गया। ताकि, आचार संहिता लागू होने से पहले किसानाें का कर्ज माफ हो जाए और वे रबी की फसलाें के लिए ऋण ले सकें। इसी के अंतर्गत आठों तहसील में कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। हंडिया में सांसद वीरेंद्र सिंह मत्स तथा सदर तहसील में सीडीओ सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में प्रमाण पत्र दिए गए। अन्य जिलों में विधायक तथा उनके प्रतिनिधियों ने अध्यक्षता की। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में 13156 किसानों के 76.33 तथा दूसरे चरण में 13149 के 75.07 करोड़ रुपये माफ हुए थे। इस तरह से तीन चरणों में कुल 47410 किसानों के 262.81 करोड़ रुपये माफ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
3200 और किसानों को मिलेगा लाभ
0 जिले के 3200 और किसानाें को कर्जमाफी का लाभ मिलने की उम्मीद है। ये वे किसान हैं जिन्हाेंने शपथ पत्र नहीं दिया है या डाक्यूमेंट को लेकर आपत्ति है। इसके अलावा कई किसान दूसरे जिलों के हैं तो कई का निधन भी हो चुका है। इनके डाक्यूमेंट की भी जांच शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें