फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों के लिए नौकरी का रास्ता साफ
विज्ञापन

0 11 सरकारी विभागों में शुरू हुई भर्ती, किट की राशि भी एक हजार से ढाई हजार रुपये की गई
0 चेतन चौहान ने कहा, 10 वर्ष में यूपी के पांच खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड दिलाना लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सरकारी विभागों में खिलाड़ियों की नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए 11 विभागों से वार्ता हो चुकी है। नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसमें और विस्तार होगा। सरकार का लक्ष्य अगले 10 वर्ष में ओलंपिक, एशियाड, कॉमन गेम्स में प्रदेश के कम से कम पांच खिलाड़ियों को गोल्ड दिलाने का है। इस मकसद से योजनाबद्ध तरीके से कई कार्यक्रम बनाए गए हैं। ये बातें इलाहाबाद आए कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने सोमवार को कहीं।
कैबिनेट मंत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रहे चेतन चौहान ने बताया कि सरकारी विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देने को लेकर बीच में कुछ गतिरोध आया था, लेकिन अब वह दूर हो गया है। बताया कि खिलाड़ियों के किट की राशि भी एक हजार से बढ़ाकर ढाई हजार रुपये कर दी गई है। स्पोर्ट्स कालेजों और स्टेडियम में कोच के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। एडहॉक कोचों के बारे में अभी कोई नीति नहीं बनी है। बताया कि खेल नीति बनाने पर भी मंथन शुरू है। उनका कहना था कि सरकार का मकसद नया इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के बजाय पहले से मौजूद सुविधाओं को और मजबूत करना है। हालांकि, जरूरत के हिसाब से आउटडोर और इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत हुई तो इलाहाबाद में भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्पोर्ट्स कालेजों में चयन की जिम्मेदारी खिलाड़ियाें तथा कोच को दी गई है। सैैफई स्पोर्ट्स कालेज में बहुत पैसा बर्बाद हुआ, लेकिन अब उसमें सुधार की प्रक्रिया शुरू है। अन्य स्टेडियमाें में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। बताया कि शूटिंग के खिलाड़ियों के लिए आधुनिकता तकनीकी के धनुष, बंदूक आदि की खरीद की जा रही है। आधुनिक चिकित्सीय सुविधा वाले कई सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया है। एक एक्सीलेंट सेंटर होगा, जहां खिलाड़ियों को मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स कालेजों में पान, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। चेतन चौहान ने दावा कि इन पहल का जल्द ही प्रभाव देखने को मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने मेयोहाल स्टेडियम आदि स्थलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहवाग के बयान पर साधी चुप्पी
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के कोच पद पर चयन को लेकर विवादित टिप्पणी पर चेतन चौहान ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि वह इस विवाद में नहीं पड़ना चाहते। कहा कि वीरेंद्र सहवाग के नाम कई रिकार्ड हैं तो रवि शास्त्री भी बड़े खिलाड़ी रहे हैं। उनका चयन करने वाले भी बड़े खिलाड़ी रहे हैं। वह सबका सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें