भाजपाइयों के रक्तदान में उमड़ी भीड़
0 बेली में भाजपा के शिविर में 111 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत बुधवार को भाजपा की ओर से बेली अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, प्रवीण पटेल, विक्रमाजीत मौर्य समेत कुल 111 लोगों ने रक्तदान किया। यहां 118 लोगों ने रक्त परीक्षण भी कराया।
भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर का संयोजक डॉ. एलएस ओझा को बनाया गया था। उनके नेतृत्व में बेली अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है। भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री महितोस सिंह कहा कि जरूरत पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। शिविर संयोजक डॉ. ओझा ने बताया कि नगर के 70 और गंगापार के 41 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसके अलावा 118 कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण भी कराया। इस अवसर पर आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, राजू पाठक, डा. प्रेमलता श्रीवास्तव, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, राजीव मिश्र, सुनील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।