फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में सम्मानित किए गए नवनियुक्त 13 जज

विज्ञापन
विज्ञापन
बार में सम्मानित किए गए नवनियुक्त 13 जज
विज्ञापन

इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में नवनियुक्त 13 न्यायमूर्ति गणों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीशों की ओर से बेहतर बार-बेंच के रिश्ते का आश्वासन दिया गया। बार के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर जजों का सम्मान किया।
विज्ञापन

सम्मनित होने वाले न्यायमूर्तिगणों में राजुल भार्गव, सिद्धार्थ वर्मा, संगीता चंद्रा, अशोक कुमार, एसडी सिंह, एसी शर्मा, कृष्ण सिंह, आरएल मेहरोत्रा, महबूब अली, अनिरुद्ध सिंह, डीके सिंह, इफाकत अली खान, यूसी त्रिपाठी। दो जजों न्यायमूर्ति रेखा दीक्षित और रंगनाथ पांडेय के लखनऊ पीठ में बैठने के कारण वह उपस्थित नहीं हो सके। सम्मान समारोह की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने और संचालन पंकज उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगला प्रसाद पांडेय, असलम अली, शशि शेखर तिवारी, अमित कुमार, उदय शंकर तिवारी, राहुल पांडेय आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें