फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से अगवा युवती को पेश करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के लिए
विज्ञापन

00000000000000000

हाईकोर्ट से अगवा युवती को पेश करने का आदेश
0 शादी करने के बाद संरक्षण मांगने आए थे कोर्ट
0 परिजनों पर युवती को अगवा करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट के नजदीक से सोमवार को अगवा की गई युवती को कोर्ट ने दो दिन के भीतर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने एसएसपी मुजफ्फनगर और एसएसपी इलाहाबाद से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया गया कि युवती घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद हाईकोर्ट में संरक्षण के लिए याचिका दाखिल करने अपने पति के साथ आई थी।
हाईकोर्ट के पास स्थित हनुमान मंदिर के बाहर से ही युवती के परिजन उसे उठा ले गए। अगवा युवती शिवानी और उसके पति अंशुल की याचिका पर न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति केपी सिंह की पीठ ने सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से हलफनामा दाखिल कर बताया गया कि युवती के अगवा होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। जिस गाड़ी से उसे ले जाया गया है, उसका नंबंर कई जिलों की पुलिस को भेजा गया है। जल्दी ही उसे तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में मुजफ्फरनगर के खतौली थाने में अंशुल के खिलाफ युवती के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि प्रेमी जोड़े का कहना है कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से उन्होंने शादी की है। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दांपत्य जीवन में हस्तक्षेप करने से रोकने की मांग की है। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें