इसी तरह प्रयागराज से अंबेडकरनगर जा रहीं कुसुम यादव भी काफी देर तक सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करती रहीं। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन में कुल बसों की संख्या 459 है। इसमें से 125 बसें चुनाव ड्यूटी पर चली गई हैं। इनका आगमन अब जून माह में लोकसभा चुनाव के सांतवें चरण के बाद ही होना है। बड़ी संख्या में चुनाव में बसें लगा दिए जाने की वजह से मौजूदा रूट पर रोडवेज ने बसों के फेरे कम कर दिए हैं। प्रयागराज रीजन में ही प्रतापगढ़ और मिर्जापुर डिपो भी शामिल है। इन दोनों की भी 25 से ज्यादा बसें चुनाव ड्यूटी पर भेजी गई हैं।
चुनाव ड्यूटी पर 125 बसें प्रयागराज रीजन की लगाई गई हैं। फिर भी प्रयास किया गया है कि बसों के ज्यादा से ज्यादा फेरे लगें। - एमके त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रयागराज रीजन