मेला क्षेत्र के अलावा बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन व अस्थाई बस स्टॉप व रेलवे स्टेशन जैसे कई प्रमुख हॉट स्पॉट पर 108 नंबर की एंबुलेंस तैनात की जाएगी। जिले में 108 नंबर की 76 एंबुलेंस है, जिन्हें हॉट स्पॉट पर लगाने के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य की तरफ से पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजा गया है। इसके अलावा स्नान पर्व के दौरान इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन और इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन से भी निजी एंबुलेंस को लगाने के लिए कहा गया है। जिसपर आपसी सहमति बन चुकी है।
महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 125 करोड़ का बजट
महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए 125 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जिसमें आस्थाई अस्पताल से एंबुलेंस की सुविधा व अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
क्या-क्या रहेंगी सुविधाएं
- 125 एंबुलेंस
- 20 रिवर एंबुलेंस
- एक एयर एंबुलेंस
- 108 नंबर की 76 एंबुलेंस
- 10 फर्स्ट एड पोस्ट
- 305 शहर के चार सरकारी अस्पतालों में आरक्षित बेड
- 182 नर्सिंग स्टॉफ
- 150 वार्ड ब्वॉय
- 354 फार्मासिस्ट
- 60 लैब टेक्नीशियन
- 407 डॉक्टरों की तैनाती
- 20 आउट हेल्थ पोस्ट
- 43 आस्थाई अस्पताल
- 48 महिला डॉक्टर
- 380 कुल बेडों की संख्या
माघ मेला के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी। ऐसे में मरीज को समय रहते अस्पताल पहुंचाने के साथ बेहतर इलाज भी उपलब्ध कराया जा सकेगा। - डॉ. राकेश शर्मा, अपर निदेशक स्वास्थ्य अधिकारी।