पुलवामा के शहीदों के नाम पर रही ‘होली’
प्रयागराज। प्रयाग व्यापार मंडल की ओर से इस बार होली मिलन समारोह आयोजित नहीं किया गया। व्यापार मंडल की ओर से कहा गया कि पुलवामा में हुए शहीदों की याद में ही इस बार होली मिलन समारोह नहीं आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा और मो. कादिर ने बताया कि शहीदों की याद में ही इस बार व्यापार मंडल की ओर से कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 63 वर्ष से लगातार आयोजित किया जा रहा था।