फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से मुंबई की सीधी उड़ान 20 अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से मुंबई की सीधी फ्लाइट 20 अप्रैल से
विज्ञापन

इंडिगो ने की फ्लाइट चलाने की घोषणा, बुकिंग की भी हुई शुरुआत
महल दो घंटे में होगा सफर, ट्रेेन से लगते हैं 22 से 27 घंटे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इंतजार की घड़ी खत्म। विमान कंपनी इंडिगो ने आखिरकार प्रयागराज से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की घोषणा कर ही दी। प्रयागराज से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट सेवा की शुरुआत 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके लिए इंडिगो ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। खास बात यह कि मुंबई के लिए प्रयागराज से प्रतिदिन फ्लाइट उपलब्ध रहेगी।
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत पिछले वर्ष ही प्रयागराज से कुल 13 शहरों की सीधी उड़ान की घोषणा की गई थी। हालांकि कुुंभ मेले तक सिर्फ नागपुर, पटना, इंदौर, लखनऊ और बंगलूरू के लिए ही सीधी उड़ान शुरू हो सकी थी। मुंबई, भुवनेश्वर, पुणे समेत आठ शहरों की सीधी फ्लाइट कुंभ संपन्न होने के बाद भी शुरू न होने की खबर पिछले दिनों अमर उजाला ने प्रकाशित की। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एयरपोर्ट निदेशक ने इंडिगो के साथ उड्डयन मंत्रालय को भी पत्र के माध्यम से जल्द फ्लाइट शुरू करने का आग्रह किया था। अब इंडिगो ने मुंबई के लिए सीधी उड़ान 20 अप्रैल से शुरू करने की बात कही है। इंडिगो ने इसकी समय सारिणी जारी कर बुकिंग शुरू कर दी है। प्रयागराज से यह सेवा नियमित रूप से रहेगी। प्रयागराज से मुंबई की तकरीबन 1350 किलोमीटर की दूरी इंडिगो की फ्लाइट महज दो घंटे में पूरा करेगी, जबकि मुंबई जाने वाली ट्रेनें ये दूरी 22 से 27 घंटे में तय करती हैं। प्रयागराज से मुंबई का शुरुआती किराया 3748 रुपये दर्शाया जा रहा है। हालांकि सीट बुकिंग बढ़ने के साथ किराए में बढ़ोतरी होना भी तय है। इंडिगो ने बंगलूरू के लिए एयरबस (ए 320) चलाने की तैयारी की है। इसमें 180 सीटें रहेंगी। इस तरह से अब प्रयागराज से नागपुर, पटना, इंदौर, लखनऊ, बंगलूरू, दिल्ली के बाद मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट नंबर कहां से कहां तक प्रस्थान-आगमन समय
6 ई 214 मुंबई-प्रयागराज सुबह 11.15- अपराह्न 01.30 बजे
6 ई 215 इलाहाबाद-मुंबई अपराह्न 2.00-शाम 4.00 बजे
0000000000000000000000
बंगलूरू की फ्लाइट अब नियमित
प्रयागराज। पिछले वर्ष 15 नवंबर से बंगलूरू के लिए शुरू हुई इंडिगो की फ्लाइट अब नियमित रूप से चलेगी। अभी तक इस फ्लाइट का संचालन मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन हो रहा था, लेकिन अब मंगलवार को भी यह फ्लाइट चलेगी। हालांकि मंगलवार को इसके समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। अन्य दिनों में बंगलूरू की फ्लाइट शाम 4.40 बजे यहां से रवाना होती है, लेकिन मंगलवार को इसकी रवानगी का समय दिन में 1.55 बजे रहेगा जो शाम 4.20 बजे बंगलूरू पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें