पूर्व एजी पीके तिवारी के वीआरएस लेने पर बांटी मिठाई
प्रयागराज। पूर्व एजी पीके तिवारी के वीआरएस लेने को एजी कर्मियों ने अपनी जीत बताते हुए रविवार को मिठाई बांटी। वर्ष 2012 के फरवरी माह में पीके तिवारी के खिलाफ कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। एजी आफिस के सभी गेट बंद करा सात कर्मचारियों की बर्खास्तगी, कई का निलंबन और डिमोशन करने वाले एजी पीके तिवारी पर कई गंभीर आरोप लगे। कर्मचारियों का कहना है कि पुख्ता सबूतों के कारण उन पर कार्रवाई तय थी, इसलिए उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। बर्खास्त कर्मचारी राजेंद्र कुमार मिश्र समेत अन्य लोगों ने गंभीर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।