फोटो
हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों की पैरवी करेंगे त्रिपुरारी पाल
प्रयागराज। त्रिपुरारी पाल हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों की पैरवी के लिए वकील नियुक्त किए गए हैं। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से सीनियर पैनल काउंसिल में उनका नाम शामिल किया गया है। नियुक्ति पत्र मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी एसआर मिश्रा की ओर से जारी किया गया है। बलिया के हरनाटार निवासी त्रिपुरारी की गिनती अनुभवी वकीलों में है।