कुसुम लता पटेल ने किया टॉप
0 दूसरे नंबर पर निशांत कुमार पांडेय और तीसरे स्थान पर अर्शी अयूब अंसारी
0 उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर एजूकेशन का परिणाम जारी किया
0 39 पदों की सूची में 36 सामान्य, दो ओबीसी व एक अनुसूचित जाति का अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-46 में विज्ञापित स्नातक एवं स्नातकोत्तर अशासकीय महाविद्यालयों के असिस्टेंट प्रोफेसर एजूकेशन के 39 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इसमें कुसुम लता पटेल ने टॉप किया है, जबकि दूसरे नंबर पर निशांत कुमार पांडेय व तीसरे स्थान पर अर्शी अयूब अंसारी रहीं। चयनितों में 36 सामान्य (9 पद महिला), दो अति पिछड़ा वर्ग (एक पद महिला) तथा एक अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी शामिल हैं।
सामान्य वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों में कुसुम लता पटेल, निशांत कुमार पांडेय, अर्शी अयूब अंसारी, ऐश्वर्या सिंह, रितू निरवाल, वंदना कौशिक, प्रीति मौर्या, मनीष मिश्रा, निधि राय, अरविंद कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार पाल, डॉ. अर्चना पांडेय, अनामिका सिंह, जायरा जैदी, विपिन सिंह, पूनम देवी, नीलम पाल, कुमारी सपना, जय शंकर सिंह, देवेन्द्र कुमार, विवेकानंद कुमार, सीमा मिश्रा, आलिया खातून, रेनू त्यागी, संजय कुमार दुबे, गीता सचदेवा, मोहम्मद नूर आलम अंसार, वंदना आनंद, विनय कुमार पांडेय, विनीत कुमार तिवारी, सनोज कुमार चौहान, हरिओम शर्मा, राजेश कुमार, बृजेश कुमार वर्मा, रत्नेश कुमार, नम्रता सिंह, ओबीसी में सुदर्शन सिंह, प्रियंका तथा अनुसूचित जाति वर्ग में नेहा का चयन हुआ है। सामान्य वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों में ओबीसी श्रेणी के 18 तथा अनुसूचित श्रेणी का एक अभ्यर्थी शामिल है। आयोग ने 9 अतिरिक्त अभ्यर्थियों के नामों की सूची भी जारी की है। इनमें सामान्य वर्ग में रिचा सिंह, मंजूल त्रिवेदी, दिलीप कुमार सिंह, कविता भारद्वाज, अनुपम अग्रवाल, धमेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, सुभाष चंद्रा, वरुण कुमार त्रिपाठी व लक्ष्मी का नाम शामिल है। इनमें दो अभ्यर्थी ओबीसी श्रेणी के हैं।