पहले हवाई सफर को लेकर शहरियों में बढ़ा उत्साह
0 सीटें भरने के साथ ही बढ़ता जा रहा है लखनऊ एवं अन्य शहरों का किराया
0 बेस फेयर में डिस्काउंट भी दे रही है जेट एयरवेज, 14 जून से शुरू होगी सेवा
इलाहाबाद। दिल्ली के बाद अब इलाहाबाद से लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर के लिए शुरू होने वाली हवाई सेवा को लेकर शहरी खासे उत्साहित है। शायद इसी वजह से लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर के पहले हवाई सफर के लिए अधिकांश टिकट लोगों ने अभी से ही बुक करवा ली है। डायनेमिक फेयर होने के चलते सीट बुकिंग होने के साथ-साथ ही इसका किराया भी बढ़ता जा रहा है। इलाहाबाद से लखनऊ के लिए 14 जून को 871 रुपये से शुरू हुई बुकिंग सीट भरने के साथ ही अब 1282 रुपये पर पहुंच गई है। एक अनुमान के मुताबिक इसके अधिकतम किराये की मियाद 2300 रुपये के आसपास आएगी।
इलाहाबाद से जेट एयरवेज की ओर से 14 जून को लखनऊ और पटना एवं 16 जून से नागपुर एवं इंदौर की फ्लाइट शुरू होनी है। इस सेवा के लिए बुकिंग की शुरूआत शुक्रवार 18 मई से हुई है। लखनऊ के लिए किराये की शुरूआत 871 रुपये से हुई है। 72 सीट वाले जेट एयरवेज के इस छोटे विमान में हर नौ सीट भर जाने के बाद किराया बढ़ जा रहा है। बावजूद इसके शहरियों को इस सेवा का शुरू होने का इंतजार है। उधर पटना के लिए भी 1096 रुपये से शुरू हुई बुकिंग बुधवार की दोपहर 1474 रुपये तक पहुंच गई। इसी तरह से इलाहाबाद से नागपुर के लिए 16 जून को जेट एयरवेज की पहली उड़ान है। इसका भी शुरूआती किराया 1522 से बढ़कर 2089 तक पहुंच गया है। सोमवार 25 जून को इसका किराया 2371 तक हो गया है। इसी क्रम में इंदौर के किराये की शुरूआत 1722 से हुई जो अब 16 जून को ही 2761 रुपये पर पहुंच गई है। शहर के ट्रैवेल एजेंट भी इलाहाबाद से 13 शहरों के लिए शुरू होने वाली हवाई सेवा से उत्साहित है। जोश्वा हॉलीडे के विशाल कनौजिया ने बताया कि नागपुर, इंदौर के लिए ट्रेनें कम होने की वजह से इन शहरों की बुकिंग ज्यादा हो रही है। लोग मुंबई, चेन्नई, पुणे, बंगलूरू की हवाई सेवा शुरू होने का भी इंतजार कर रहे हैं।
इलाहाबाद से शुरू होने वाली फ्लाइट की समय सारिणी
गंतव्य रवानगी और पहुंचने का समय कुल समय दिन
इलाहाबाद-लखनऊ दिन में 12.50-02.00 बजे 1.10 घंटे मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
लखनऊ-इलाहाबाद सुबह 06.30-07.35 बजे 1.05 घंटे मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
इलाहाबाद-पटना सुबह 08.00-9.40 बजे 1.40 घंटे मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
पटना-इलाहाबाद सुबह 10.10-11.50 बजे 1.40 घंटे मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
इलाहाबाद-नागपुर शाम 5.40-7.45 बजे 2.05 घंटे सोमवार, बुधवार, शनिवार
नागपुर-इलाहाबाद सुबह 9.45-11.50 बजे 2.05 घंटे सोमवार, बुधवार, शनिवार
इलाहाबाद-इंदौर दिन में 12.20-2.40 बजे 2.20 घंटे सोमवार, बुधवार, शनिवार
इंदौर-इलाहाबाद दिन में 3.10-5.15 बजे 2.10 घंटे सोमवार, बुधवार, शनिवार
0000000000000000
11 जून को खुलेगा एयरपोर्ट में काउंटर
इलाहाबाद। बम्हरौली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के बाद अब जेट एयरवेज का भी काउंटर खुलेगा। बताया जा रहा है कि 11 जून को यहां जेट एयरवेज का काउंटर खुल जाएगा। इसके अलावा यहां इंडिगो, टर्बो एविएशन एवं जूम एयर का भी काउंटर खुलना है। इस तरह से यहां कुल पांच विमान कंपनियों के काउंटर खुलेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्थानीय निदेशक आरएस मिश्र के मुताबिक काउंटर खोले जाने के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही एयरपोर्ट में संबंधित कंपनियों को जगह आवंटित कर दी जाएगी। जेट एयरवेज का काउंटर 11 जून तक खुल जाएगा।
जेट एयरवेज दे रही हैं डिस्काउंट
0 हवाई सेवा को बढ़ावा देने के लिए जेट एयरवेज ने यात्रियों ने डिस्काउंट का भी ऑफर दिया है। 14 जून से लखनऊ, पटना एवं 16 जून से इंदौर और नागपुर के लिए शुरू हो रही उड़ान के लिए बेस फेयर में कंपनी ने डिस्काउंट दिया है।
इलाहाबाद-लखनऊ
बेस फेयर 1321
जीएसटी 66
डिस्काउंट 105
कुल 1282
00000000000
इलाहाबाद-पटना
बेस फेयर 1558
जीएसटी 78
डिस्काउंट 162
कुल 1474
0000000000000
इलाहाबाद-नागपुर
बेस फेयर 2209
जीएसटी 111
डिस्काउंट 231
कुल 2089
000000000
इलाहाबाद-इंदौर
बेस फेयर 2921
जीएसटी 146
डिस्काउंट 306
कुल 2761
नोट...लखनऊ, पटना का किराया 14 जून एवं इंदौर, नागपुर का किराया 16 जून का है जो बुधवार की दोपहर तीन बजे लिया गया है। डायनेमिक फेयर होने की वजह से उतार-चढ़ाव संभव है।