फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड 100 शिक्षक फिर पढ़ाने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड 100 शिक्षक फिर पढ़ाने को तैयार
विज्ञापन

एडेड विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, मांगे गए थे आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जनपद के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के कमी को दूर करने के लिए अस्थायी प्रयास जारी हैं। इस साल 102 शिक्षकों के रिटायर्ड होने से स्थिति और खराब हो गई है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा लंबे समय से शिक्षकाें की भर्ती न होने से रही सही कसर भी पूरी हो गई है। फिलहाल, इस समस्या से निपटने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों को लगाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को रिटायर्ड शिक्षकों के 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इन्हीं शिक्षकों के दम पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने एडेड विद्यालयों से शिक्षकों की मांग करने को कहा है, ताकि पठन-पाठन की गाड़ी को पटरी पर लाया जा सके।
वर्तमान में जिले के करीब 181 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2200 से अधिक शिक्षकों की कमी है। इन्हीं विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों को मानदेय पर रखने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा 70 वर्ष से कम आयु के रिटायर्ड शिक्षकों का आवेदन मांगा गया था। तीन बार समय देने के बाद उक्त कार्यालय को 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त सहायक अध्यापकों एवं प्रवक्ता पदों के लिए जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन मांगे जा हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित अभ्यर्थियों के आने तक अथवा 01 जुलाई से 20 मई 2019 ग्रीष्मावकाश होने तक की अवधि के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानदेय पर रखा जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक एलटी ग्रेड के शिक्षकाें को 15 हजार तथा लेक्चरर को 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। कहा कि 100 रिटायर्ड शिक्षक अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं। ऐसे में जिन विद्यालयों को अपने यहां विषयवार जितने शिक्षकों की आवश्यकता है, वे कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें