फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने मानी गलती, जन्माष्टमी पर रहेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर बेसिक स्कूलों में रहेगी छुट्टी
विज्ञापन

0 मानी गलती, बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने नई सूची जारी की
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में जन्माष्टमी पर अवकाश रहेगा। सोमवार को जारी वर्ष 2018 की अवकाश सूची में प्रदेश सरकार के निर्देश पर 16 छुट्टियां खत्म कर दी गई थीं, जिसमें जन्माष्टमी को भी शामिल कर लिया गया था। शिक्षक संगठनों की आपत्ति के बाद मंगलवार को परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने टाइपिंग की त्रुटि मानते हुए सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि तीन सितंबर को जन्माष्टमी पर अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2018 की अवकाश तालिका सोमवार को जारी की गई। इसमें 16 छुट्टियां खत्म करने का आदेश था। इसके तहत जन्माष्टमी समेत महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुहा जयंती, चेट्रीचंद, मोहम्मद हजरत अली जयंती, चंद्रशेखर जयंती, परशुराम जयंती, महाराणा प्रताप जयंती, शबेबारात, हजरत अली डे, रमजान का अंतिम शुक्रवार, अनंत चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा, अग्रसेन जयंती, सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती, ऊदा देवी शहीद दिवस एवं गुरुतेग बहादुर जयंती का अवकाश खत्म किया गया। सूची में जन्माष्टमी का अवकाश खत्म करने पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक संगठनों ने आपत्ति की। इसके बाद सचिव ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि टाइपिंग त्रुटि के कारण अवकाश तालिका में जन्माष्टमी छूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें