फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन पर आज से एक रुपये में एक लीटर शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टेशन पर एक रुपये में मिलेगा एक लीटर शुद्ध पानी
विज्ञापन

सिविल लाइंस बस स्टेशन वाटर वेडिंग मशीन का उद्घाटन आज
वाई फाई से लैस होगा जीरोरोड, कौशाम्बी का सैनी और प्रतापगढ़ बस स्टेशन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर यात्रियों को अब मिनरल वाटर या टंकी के पानी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। यात्रियों को सिर्फ एक रुपये में आरओ का एक लीटर पानी रोडवेज द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि यही ठंडा पानी दो रुपये प्रति लीटर की दर से यात्रियों को दिया जाएगा। इस सेवा का शुभारंभ लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बृहस्पतिवार की शाम चार बजे किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल रोडवेज की ओर से प्रदेश के दस बड़े बस स्टेशनों पर आरओ प्लांट लगाया गया है। इसमें इलाहाबाद का सिविल लाइंस बस स्टेशन भी शामिल है। यहां रोडवेज की ओर से वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। शाम चार बजे इसका उद्घाटन होगा। इसके अलावा प्रदेश के 66 जिलों के 75 बस स्टेशनों पर वाई फाई सुविधा का भी शुभारंभ बृहस्पतिवार को सीएम योगी करेंगे। इसमें इलाहाबाद का सिविल लाइंस बस स्टेशन, जीरोरोड बस स्टेशन, कौशाम्बी जिले का सैनी बस स्टेशन और प्रतापगढ़ का बस स्टेशन शामिल है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक इन सभी स्टेशनों पर फ्री में वाई फाई की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए बस स्टेशन पर दिए गए नंबर पर एसएमएस कर पासवर्ड मोबाइल पर आएगा। इसके बाद एप डाउनलोड कर लोग इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। अभी यह सेवा नि:शुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें