फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि कांड

विज्ञापन
विज्ञापन
आरुषि कांड
विज्ञापन

तलवार दंपति की अपील पर दुबारा सुनवाई
केस से संबंधित कुछ तथ्यों की स्थिति साफ नहीं होना वजह

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नोएडा के चर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे तलवार दंपति की सजा के खिलाफ अपील पर हाईकोर्ट ने दुबारा सुनवाई प्रारंभ कर दी है। केस से संबंधित कुछ अहम तथ्यों पर स्थिति साफ न होने के कारण ऐसा करना पड़ रहा है। इससे पूर्व न्यायमूर्ति वीके नारायण और न्यायमूर्ति एके मिश्र की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद जनवरी 2017 में आदेश सुरक्षित कर लिया था। कोर्ट ने फैसले देने से पूर्व कुछ अहम बिंदुओं पर और जानकारी चाही है। राजेश तलवार के अधिवक्ता और सीबीआई के अधिवक्ता मंगलवार को कोर्ट में उपस्थित हुए। अदालत ने सीबीआई रिपोर्ट के कुछ विरोधाभासी बिंदुओं और हत्या के समय इंटरनेट राउटर चालू रहने की स्थिति और स्पष्ट जानकारी मांगी है। सीबीआई रिपोर्ट में आया है कि हत्या वाली रात आरुषि के कमरे का इंटरनेट राउटर रात करीब तीन बजे बंद किया गया, जबकि तलवार दंपति को हत्या की जानकारी सुबह हुई। ऐसे ही कुछ और अहम बिंदु हैं जो पूरी घटना पर प्रकाश डाल सकते हैं। कोर्ट अगली सुनवाई 31 अगस्त को करेगी। सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने तलवार दंपति को इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों गाजियाबाद की डासना जेल में सजा काट रहे हैं। फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील लंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें