फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी रिटर्न जमा न करने वाले व्यापारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न का भुगतान न करने वाले 1200 व्यापारियों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। वाणिज्य कर विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा है। टैक्स न जमा करने पर विभाग ने बड़े बकायदारों के रजिस्ट्रेशन भी निरस्त हो सकते हैं। यह हाल तब है कि जब दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन देश भर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

दरअसल जीएसटी में पंजीकरण कराने के बाद व्यापार के अनुसार फर्में मासिक और त्रैमासिक आनलाइन टैक्स अदा करती हैं। विभाग द्वारा हर माह ऐसे व्यापारियों की सूची बनाई जाती है जो समय से रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें नोटिस भेजा जाता है। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन डीएस तिवारी ने बताया कि तकरीबन 1200 व्यापारियों ने समय से रिटर्न जमा नहीं किया है। इसी वजह से उन्हें नोटिस भेजा गया है। कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल बताते हैं कि समय से टैक्स न जमा करने पर ही नोटिस जारी होती है, लेकिन विभाग पहले अपना पोर्टल सही करे। क्योंकि पोर्टल के सही न चलने की वजह से भी व्यापारी समय से टैक्स नहीं भर पाते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से पोर्टल की शिकायत आज तक विभाग दूर नहीं कर सहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें