उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इस बार 2,49,808 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सत्यापन में 120 वकीलों की डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं।
उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इस बार 2,49,808 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सत्यापन में 120 वकीलों की डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। यह जानकारी बार कौंसिल के सचिव और चुनाव अधिकारी राम किशोर शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि चार चरणों में होने वाला मतदान 16 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। यह पहली बार है जब मतदाता अधिवक्ताओं की डिग्रियों और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया है।
विज्ञापन
सत्यापन में करीब 70 प्रतिशत अधिवक्ताओं की डिग्रियां सही पाई गईं। वहीं, 30 प्रतिशत के प्रमाणपत्रों का सत्यापन अभी जारी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 31 जनवरी तक चुनाव कराना अनिवार्य है। जिनकी डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं, उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई बार कौंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर होगी। वहीं, जिन अधिवक्ताओं को न्यायालय या अनुशासन समिति ने डिबार किया है, उनके नाम भी सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।