फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बार कौंसिल के चुनाव की वोटर लिस्ट में 120 वकीलों की डिग्रियां मिलीं फर्जी, आज से शुरू होगा नामांकन

Fri, 14 Nov 2025 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इस बार 2,49,808 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सत्यापन में 120 वकीलों की डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं।
विज्ञापन
बार कौंसिलउत्तर प्रदेश चुनाव में नामांकन आज से शुरू हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इस बार 2,49,808 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सत्यापन में 120 वकीलों की डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। यह जानकारी बार कौंसिल के सचिव और चुनाव अधिकारी राम किशोर शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि चार चरणों में होने वाला मतदान 16 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। यह पहली बार है जब मतदाता अधिवक्ताओं की डिग्रियों और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया है।

विज्ञापन


सत्यापन में करीब 70 प्रतिशत अधिवक्ताओं की डिग्रियां सही पाई गईं। वहीं, 30 प्रतिशत के प्रमाणपत्रों का सत्यापन अभी जारी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 31 जनवरी तक चुनाव कराना अनिवार्य है। जिनकी डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं, उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई बार कौंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर होगी। वहीं, जिन अधिवक्ताओं को न्यायालय या अनुशासन समिति ने डिबार किया है, उनके नाम भी सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम

नामांकन: 14 से 19 नवंबर

नामांकन-जांच: 20 व 21 नवंबर

नाम वापसी: 27 नवंबर

अंतिम सूची: 28 नवंबर

मतदान (चार चरणों में)

पहला: 16-17 जनवरी

दूसरा: 20-21 जनवरी

तीसरा: 27-28 जनवरी

चौथा: 30-31 जनवरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें