फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्थानीय समस्याओं पर शोध करने वाले 12 बाल वैज्ञानिक प्री-स्टेट के लिए चयनित

Fri, 06 Nov 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
वैज्ञानिकों के सामने अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करते बाल वैज्ञानिक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक तरीके से समाधान खोजने की दिशा में जिले के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बृहस्पतिवार को कोइलहा स्थित एक निजी कॉलेज में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय आयोजन किया गया। इसमें 12 बाल वैज्ञानिकों के लघु शोधपत्र प्री-स्टेट स्तर के लिए चयनित किए गए। प्रतियोगिता में बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 109 बाल वैज्ञानिक समूहों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार रखा गया था। इसके तहत विद्यार्थियों ने अपने आसपास की स्थानीय समस्याओं को चिह्नित कर सर्वेक्षण और प्रयोगों के आधार पर लघु शोधपत्र तैयार किए। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुत शोधपत्रों का मूल्यांकन करने के बाद 12 का चयन अगले चरण के लिए किया।

जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज पहाड़पुर की जीनत सिद्दीकी, स्टार किड्स स्कूल समदा के अक्षय प्रताप, महगांव इंटर कॉलेज की इकरा बेगम, कंपोजिट विद्यालय गिरसा प्रथम की आराध्या दुबे, कंपोजिट विद्यालय पुरखास की मधु और ननकी देवी, यूपीएस इमली गांव के आदित्य और कंपोजिट विद्यालय पुनवार की रिया मिश्रा चयनित हुईं। सीनियर वर्ग में वंशिका, दिव्यांशी, गरिमा और धर्मवीर ने स्थान बनाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक डॉ. एसपी गौतम ने बाल वैज्ञानिकों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बेहतर प्रोजेक्ट तैयार करने की तकनीकी जानकारी दी। निर्णायक मंडल में डॉ. संजय श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र मिश्रा, नरेंद्र कुमार, डॉ. संतोष कुमार सिंह और डॉ. शिवाकांत पाठक शामिल रहे।

वैज्ञानिकों के सामने अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करते बाल वैज्ञानिक। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें