फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शिक्षक पात्रता परीक्षा में 12 पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को कुल 12 लोग पकड़े गए। इनमें 11 दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए जबकि आगरा में एक परीक्षार्थी जूता के अंदर छिपाकर लाए गए मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

सभी को विधिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। दूसरे दिन 93.01 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में मथुरा, सिद्धार्थनगर, अमेठी, बदायूं, लखनऊ, गोंडा, उन्नाव में एक- एक और कानपुर नगर में दो परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए। प्रथम पाली में ही आगरा के परीक्षा केंद्र रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया।
जिसके खिलाफ लोहा मंडी आगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, दूसरी पाली में बरेली और गाजीपुर में एक-एक परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए। बतादें कि पहले दिन की परीक्षा में भी 14 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए थे। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें