फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं के छात्र को स्कूल के बाहर से किया अगवा, सनसनी

विज्ञापन
11th standards student kidnapped fro outside of school
विज्ञापन
प्रयागराज। शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में दुस्साहसिक वारदात हुई। यहां 11वीं के छात्र को दिनदहाड़े स्कूल के बाहर से कार में खींचकर अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उसे करेली के दामूपुर में ले जाकर पीटा और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया। इसके बाद चकिया में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोहपर 12.30 बजे के करीब हुई। राजापुर का रहने वाला 16 वर्षीय छात्र सिविल लाइंस में धोबीघाट चौराहे के पास स्थित स्कूल में 11वीं का छात्र है। मंगलवार को पेपर देने के बाद वह स्कूल के सामने स्थित पार्किंग से स्कूटी निकालकर बाहर आया ही था कि वहां सफेद रंग की कार में सवार आधा दर्जन युवक पहुंच गए। इनमें से दो युवक नीचे उतरे और छात्र को पीटते हुए गाड़ी में खींचकर भाग निकले। अन्य छात्रों ने सूचना दी तो अपहृत छात्र का भाई पहुंचा जिसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर शहरभर में नाकेबंदी कराई गई। करीब एक घंटे बाद अपहृत छात्र लहूलुहान हालत में करेली के कसारी मसारी में पड़ा मिला। एसआई अजीत सिंह, श्यामबाबू पहुंचे छात्र को थाने ले आए। यहां पूछताछ में छात्र ने बताया कि अपहरणकर्ता उसे कार में पीटते हुए दामूपुर ले गए। जहां कमरा बंदकर न सिर्फ पीटा बल्कि कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाया। फिर कसारी मसारी में छोडक़र भाग निकले। इस दौरान पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के पिता की ओर से करेली निवासी अली, एजफ व निदार को नामजद कराते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
छात्रा से बात करने को लेकर था विवाद
पुलिस का कहना है कि भुक्तभोगी छात्र की एक छात्रा से बातचीत होती थी। अली उस छात्रा को जानता था और उसे छात्र का बात करना नागवार गुजरता था। इसे लेकर वह डेढ़ वर्ष पहले भी उसे पीट चुका था। पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दादा हाईकोर्ट के रिटायर्ड अफसर, पिता जज के पेशकार
पीड़ित छात्र के पिता पड़ोसी जनपद में जिला जज के पेशकार हैं। इसके साथ ही उसके दादा हाईकोर्ट के रिटायर्ड अफसर हैं। थाने पर मौजूद चाचा ने बताया कि छात्र की मां मऊआइमा स्थित एक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। वह दो भाइयों में छोटा है। करेली में उसकी ननिहाल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें