फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ मेंं आतंकी धमकी देने वाला 11वीं का छात्र गिरफ्तार, मेला पुलिस ने बिहार से पकड़ा

Sun, 05 Jan 2025 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर महाकुंभ में आतंकी वारदात की धमकी देने वाले छात्र को महाकुंभ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में आतंकी वारदात कर एक हजार लोगों को मारने की धमकी देने वाला 11वीं का छात्र निकला। शनिवार को उसे मेला पुलिस ने उसके बिहार स्थित गृह जनपद पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने दोस्त को फंसाने के लिए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर धमकी भरा पोस्ट किया था। पुलिस उसे लेकर प्रयागराज के लिए चल दी है।

31 दिसंबर को मामला सामने आने के अगले ही दिन मेला कोतवाली थाने में अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई थी। मेला पुलिस की साइबर थाना पुलिस के साथ ही खुलासे के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगाईं।

सूत्रों के मुताबिक आईपी एड्रेस ट्रेस करने पर पता चला कि जिस नंबर से यह आईडी बनाई गई, वह बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर शहीदगंज से लिया गया था। इसी आधार पर तीन टीमें बिहार जाकर उसकी तलाश में पूर्णिया में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही थीं।

सटीक लोकेशन मिलने पर शनिवार को बिहार पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि वह नबालिग है और 11वीं कक्षा में पढ़ता है।उसने यह भी बताया कि नसर पठान उसका दोस्त है, जिसके नाम से उसने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। उससे उसका कुछ दिनों पहले विवाद हो गया था। उसे फंसाने के लिए ही उसने फर्जी अकाउंट बनाकर धमकी भरा पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे प्रयागराज लाया जा रहा है। यहां लाकर विस्तृत पूछताछ के साथ ही नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार द्विवेदी, एसएसपी कुंभ

यह था पूरा मामला

31 दिसंबर को स्क्रीनशॉट वायरल होने पर यह मामला सामने आया था। स्क्रीनशॉट से पता चला था कि नसर पठान के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। साथ ही महाकुंभ में आतंकी वारदात करने की भी धमकी दी गई। एक अन्य यूजर के पूछने पर चैट में युवक ने खुद को भवानीपुर, पूर्णिया (बिहार) का रहने वाला बताया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें