फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 118 लोगों ने युद्ध प्रभावित देशों में फंसे अपनों की दी सूचना, शासन को भेजी गई सूची

Sat, 07 Mar 2026 03:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दुनिया के विभिन्न कोनों में छिड़े युद्ध और अशांति के बीच सात समंदर पार गए शहर के लोगों की सुरक्षा को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम पर अब तक 118 लोगों ने संपर्क कर अपने परिजनों के युद्ध प्रभावित देशों में फंसे होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
ईरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के विभिन्न कोनों में छिड़े युद्ध और अशांति के बीच सात समंदर पार गए शहर के लोगों की सुरक्षा को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम पर अब तक 118 लोगों ने संपर्क कर अपने परिजनों के युद्ध प्रभावित देशों में फंसे होने की सूचना दी है। प्रशासन इन सभी का ब्योरा जुटाकर शासन को भेजने में जुटा है, ताकि उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन


जिला प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 45 लोग सऊदी अरब में हैं। इसके अलावा खाड़ी देशों और अन्य अशांत क्षेत्रों में फंसे लोगों का आंकड़ा भी ठीक-ठाक है। दुबई में 20, बहरीन व यूएई में 11-11, कुवैत में 10, कतर में छह, ओमान में चार, ईरान में तीन और इस्राइल, मलयेशिया, स्पेन व अबू धाबी में दो-दो लोग फंसे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे कंट्रोल रूम पर सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, उन्हें तत्काल संकलित कर शासन को भेजा जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी सतर्कता के साथ परिजनों की मदद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें