फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जिले के 11,641 शिक्षकों को मिलेगा एफएलएन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग शैक्षिक सत्र में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जिले के 11,641 शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा। परिषदीय विद्यालयों के 11,641 शिक्षकों को पांच दिनी फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) व एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण जून और जुलाई में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आयोजित होगा। विभाग का मानना है कि इससे प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता वृद्धि और निपुण विद्यालय का लक्ष्य प्राप्त करना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई शैक्षिक रणनीतियों, प्रभावी कक्षा शिक्षण, दैनिक शिक्षण योजना समेत अन्य जानकारी दी जाएगी।
-
शिक्षकों को सिखाए जाएंगे आधुनिक शिक्षण के तरीके

- प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं में सीखने की क्षमता में वृद्धि करने, शिक्षा को रोचक बनाने, पुस्तकालय और टीएलएम के प्रभावी उपयोग और सतत मूल्यांकन की तकनीकों पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें