7 से 11 बजे तक खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल
प्रयागराज। जिले में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल के समय में परिर्वतन किया है। बीएसए के आदेश पर अब स्कूल सुबह सात से 11 बजे तक खुलेंगे। बीएसए का यह आदेश सीबीएसई, सीआईएससीई, यूपी बोर्ड एवं बेसिक शिक्षा परिषद सहित सभी स्कूलों पर लागू होगा।