00
सब तक पहुंचा ‘डिजिटल इश्क’
0 उज्ज्वल की पुस्तक का लोकार्पण
प्रयागराज। युवा रचनाकार उज्ज्वल श्रीवास्तव की पुस्तक ‘डिजिटल इश्क’ का रविवार को लोकार्पण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सेंटर आफ मीडिया स्टडीज के कोर्स कोर्डिनेटर डॉ धनंजय चोपड़ा ने कहा, ‘डिजिटल इश्क’ बखूबी वर्तमान समय के लोगों के इश्क की नब्ज़ टटोलती है। यह उस इश्क का एहसास है, जिसे हर कोई हर रोज़ महसूस करता है।
अतिथियों जया सेठ, सनातन मिश्र और आरजे शालिनी ने भी ‘डिजिटल इश्क’ को सराहा। वैशाली चौरसिया और उज्ज्वल श्रीवास्तव के संवाद से शुरुआत के बाद आदर्श ने खूबसूरती से ‘डिजिटल इश्क’ का वाचन किया। कार्यक्त्रस्म में शुभम चटर्जी, शुभोजीत बोस ने गीतों से समां बांधा। उज्ज्वल श्रीवास्तव ने पुस्तक का श्रेय माता-पिता को दिया । सिविल लाइंस के एक कैफे में हुए कार्यक्रम का संयोजन शांभवी शुक्ला और संचालन शुभम चटर्जी ने किया।