रोडवेज के सेवा प्रबंधक का आगरा हुआ तबादला
प्रयागराज। यूपी रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह का इसी पद पर आगरा तबादला कर दिया गया है। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पी गुरुप्रसाद की ओर से उनके स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि आगरा में तत्काल प्रभार ग्रहण करने के साथ वे कुंभ मेला समाप्ति तक मेला संबंधी कार्यों को भी देखते रहें।