फोटो है-------------
सीएम के लिए खाली कराई सड़क, पटरी
नगर निगम ने ध्वस्त किए 273 अतिक्रमण, 20 हजार जुर्माना वसूला
प्रयागराज। मुख्यमंत्री के नगरागमन के मद्देनजर बुधवार को नगर निगम ने सिविल लाइंस समेत पुराने शहर में सड़क और पटरी खाली कराई। दिन भर चली कार्रवाई में 273 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। कब्जेदारों से 20 हजार जुर्माना भी वसूला गया।
नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी लाल मणि यादव ने निरीक्षक मनोज कुमार के साथ नवाब यूसुफ रोड से कार्रवाई शुरू की। सिविल लाइंस में कानपुर रोड, एमजी मार्ग, सर्किट हाउस, हिंदू हॉस्टल, आजाद पार्क के चारों तरफ अवैध कब्जे हटाए गए। यहां से दस्ता सीडीओ आवास के सामने से बालसन चौराहा, जवाहर लाल नेहरू रोड, फोर्ट रोड चौराहा, मधवापुर, बैरहना, एडीसी चौराहा, शंकर लाल भार्गव रोड, अखाड़ा बड़ा उदासीन, नया उदासीन के पेशवाई मार्ग को खाली कराया गया।
नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने रामबाग, बाई का बाग, निर्मल अखाड़ा के पास और मेडिकल चौराहे पर रामबाग आरओबी छोर पर पटरी पर लगी दुकानें ध्वस्त कीं। कार्रवाई के दौरान अफरातफरी मची रही।
फोटो है-------------
गुमटी में देसी दारू की दुकान ध्वस्त
प्रयागराज। नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने बाई का बाग में पायल सिनेमा हाल के बगल गुमटी में चल रही देसी शराब की दुकान ध्वस्त करा दी। इस बारे में कीडगंज पुलिस के साथ आबकारी विभाग को भी सूचना दी है। लाइसेंसी से पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।