फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला प्रशासन की मनुहार पर तीर्थपुरोहित नरम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला प्रशासन की मनुहार पर नरम पड़े तीर्थ पुरोहित
विज्ञापन

क्रासर
पुरोहितों को भी सुविधाएं देने का मेला प्रशासन ने दिलाया भरोसा, भूमि आवंटन कल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भूमि आवंटन को लेकर नाराज तीर्थपुरोहित सोमवार को मेला प्रशासन की मनुहार के बाद नरम पड़ गए। प्रशासन की ओर से प्रस्तावित स्थलों पर पुरोहित और कल्पवासी बसाए जाएंगे। अलग-अलग सेक्टरों में करीब एक हजार बीघा जमीन तीर्थपुरोहितों को आवंटित की जाएगी। 12 दिसंबर को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा व प्रयागवाल तीर्थपुरोहितों की मौजूदगी में भूमि आवंटन होगा। मेला प्रशासन ने साधु-संतों की तर्ज पर तीर्थपुरोहितों को भी सुविधा देने का भरोसा दिलाया है। इससे पहले रविवार को हुई वार्ता बेनतीजा हो गई थी।
विज्ञापन

पर्याप्त भूमि न मिलने से नाराज अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधियों को सोमवार की शाम पांच बजे कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने वार्ता के लिए बुलाया था। मेला कार्यालय में तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधि मंडल के साथ कुंभ मेलाधिकारी ने गंगा की कटान से परिवर्तित हुई मेले की बसावट व अन्य दिक्कतों को गिनाया। उनका कहना था कि वह पुरोहितों को साधु-संतों की ही तरह सुविधाएं देंगे। सेक्टर 16 को छोड़ अन्य सेक्टरों में भूमि आवंटित करने की बात कही गई। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रनाथ चकहा ‘मधु’ के नेतृत्व में पहुंचे पुरोहितों ने मेला प्रशासन के प्रस्ताव पर सहमति जताई। मेलाधिकारी को पत्र देकर बताया कि जिन -जिन सेक्टरों में तीर्थ पुरोहितों को भूमि दी जा रही है, वहां की स्थिति तुरंत ठीक कराई जाए। मेलाधिकारी का कहना था कि तीर्थ पुरोहितों की किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। तीर्थ पुरोहितों अधिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वार्ता के समय महासभा के श्रवण कुमार शर्मा, मंत्री माधवानंद शर्मा, प्रवक्ता अमित राज वैद्य, अनिल पांडेय, श्याम बिहारी शुक्ला, प्रकाश चंद्र मिश्र, विवेकानंद शर्मा, भगवत प्रसाद पांडेय, उदय चंद्र मिश्र, सुनील प्रोहा सहित अन्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें