फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल के आरोप में फंसे छात्रसंघ अध्यक्ष, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष पर आरोप, किसी दूसरे से लिखवाईं कॉपियां
0 शिकायत मिलने पर कुलपति ने बनाई चार सदस्यीय जांच कमेटी
0 कमेटी ने शुरू की जांच, जल्द ही वीसी को सौंपेगी जांच रिपोर्ट
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एलएलबी की परीक्षा की दौरान किसी दूसरे से अपनी कॉपियां लिखवाईं। शिकायत मिलने के बाद कुलपति प्रो. आरएल हांगलू ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही कमेटी अपनी रिपोर्ट वीसी को सौंपेगी और उसी आधार पर इविवि प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।
शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगाकर चार दिनों से इविवि प्रशासन के खिलाफ क्रमिक अनशन पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने इविवि प्रशासन के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल रखा है। इस बीच किसी ने कुलपति, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर शिकायत कर दी कि छात्रसंघ अध्यक्ष ने एलएलबी की परीक्षा के दौरान अपनी कॉपियां किसी दूसरे से लिखवाईं। सूत्रों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद कुलपति ने मामले में चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन लॉ प्रो. आरके चौबे की अध्यक्षता में बनी कमेटी में डीन साइंस प्रो. जगदंबा सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। शिकायत की गई है कि छात्रसंघ अध्यक्ष की एक कॉपी दो लोगों ने लिखी है और छह कॉपियां बाहर से लिखवाई गईं हैं। कमेटी इसी शिकायत के आधार पर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। कमेटी एक-दो दिन में अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें