पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम चंद्रशेखर
समाजवादी पार्टी के कार्यालय में हुई संगोष्ठी
इलाहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि के अवसर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को एक संगोष्ठी हुई। इसमें सपाइयों ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर को समाजवाद का प्रखर नेता कहा। कहा गया कि उन्होंने समाजवाद सिद्धांत के आधार पर ही आजीवन राजनीति की।
संगोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहा कि पूर्व पीएम ने गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों के लिए आजीवन संघर्ष किया। कांग्रेस में रहकर भी उन्होंने सिद्धांतों को लेकर कभी समझौता नहीं किया। जरूरत पड़ने पर उन्होंने बगावत का रुख भी अख्तियार किया। उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली अनुकरणीय है। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय मेें पूर्व पीएम के चित्र पर सपाइयों ने माल्यार्पण किया। सपा के महानगर कार्यालय में भी पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्वर्गीय चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर योगेश यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, बच्चा पासी, सचिन यादव, मनोज कुमार यादव, बड़े लाल यादव, राशिद गुलाम, नरेंद्र गिरी, सत्येंद्र, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।