एडीए कर्मचारियों को बनाया बंधक, 100 लोगों पर एफआईआर
झलवा आवास योजना स्थित पार्कमें बिना अुनमति स्थापित कर रहे थे प्रतिमा
रोकने पर की धक्कामुक्की व अभद्रता, भाकियू केअज्ञात लोगों पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित झलवा आवास योजना केपार्क में जबरन प्रतिमा स्थापित करने से रोकने पर कुछ लोगों ने एडीए (इलाहाबाद विकास प्राधिकरण) केअफसरों को बंधक बना लिया। उनसे मारपीट भी की। साथ गए प्रवर्तन दल ने किसी तरह बचाकर अफसरों को वहां से बाहर निकाला। मामले में एडीए केअवर अभियंता की तहरीर पर भारतीय किसान यूनियन के100 अज्ञात लोगों केखिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एडीए के जोनल अफसर राजाराम मौर्य ने बताया कि धूमनगंज थाना क्षेत्र में एडीए की झलवा आवास योजना स्थित है। आवास योजना विकसित करने केदौरान ही यहां एक पार्क का भी निर्माण किया गया था। यह पार्क पीपल गांव केपास है। दो दिन पहले दोपहर में सूचना मिली कि इस पार्क में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और वह यहां एक प्रतिमा स्थापित करने वाले हैं। सूचना अफसरों को देकर मौकेपर एडीए केजेई महेश चन्द्र और मो. इमरान एक अन्य सुपरवाइजर को लेकर उक्त पार्क पर पहुंचे। उनकेसाथ एडीए केप्रवर्तन दल की भी टीम थी। अफसरों ने लोगों को प्रतिमा स्थापित करने से रोकना चाहा तो उनसे अभद्रता शुरू कर दी गई। अफसरों ने इसका विरोध किया तो भीड़ में शामिल कुछ लोग मारपीट पर अमादा हो गए। हंगामा बढ़ता देख अफसर जाने लगे तो उन्हें बंधक बना लिया गया। अफसरों केसाथ गई प्रवर्तन दल की टीम ने किसी तरह उन्हें बचाकर बाहर निकाला। जूनियर इंजीनियरों ने मामले की सूचना अफसरों को दी तो हड़कंप मच गया।
एडीए सचिव ने जारी किया पत्र
मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पूरे मामले की रिपोर्ट एडीए सचिव अजय कुमार अवस्थी को दी। इसकेबाद सचिव की ओर से ध्ूामनगंज पुलिस को एक पत्र जारी किया गया। फिर जेई महेश चंद्र की तहरीर पर भारतीय किसान यूनियन के100 अज्ञात लोगों केखिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। धूमनंगज इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल केसाथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।