फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जनवरी से 13 जनवरी तक यात्री देंगे बढ़ा हुआ किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
42 दिन इलाहाबाद से रेल यात्रियों को सफर पड़ेगा महंगा
विज्ञापन

0 दो जनवरी से 13 फरवरी तक यात्री देंगे बढ़ा हुआ किराया
0 इस बार यात्रियों को देना होगा बढ़ा हुआ मेला सरचार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अगले वर्ष की शुरूआत में 42 दिन रेलवे यात्रियों की जेब ढीली करेगा। यहां लगने वाले माघ मेले के दौरान रेलवे यात्रियों से मेला सरचार्ज वसूले जाने की कार्रवाई करेगा। मेला सरचार्ज दो जनवरी से 13 फरवरी तक वसूला जाएगा। मेला सरचार्ज की जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी एवं फर्स्ट एसी की श्रेणी में अलग-अलग दरें हैं। रेल प्रशासन का कहना है कि यात्री सुविधाएं बढ़ाने की एवज में ही मेला सरचार्ज लिया जाता है।
विज्ञापन

माघ मेला इस बार दो जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू हो रहा है। इसका समापन 13 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर होगा। इस अवधि में दो जनवरी 2018 को पौष पूर्णिमा, 14-15 को मकर संक्रांति, 16 को मौनी अमावस्या, 22 जनवरी को बसंत पंचमी, 31 जनवरी को माघी पूर्णिमा और 13 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान पर्व होंगे। मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें, अतिरिक्त टिकट एवं रिजर्वेशन काउंटर आदि इंतजाम करता है। इसकी एवज में रेलवे यात्रियों से मेला सरचार्ज लेगा। मेला सरचार्ज की सभी श्रेणियों में अलग-अलग दरें हैं। मेला सरचार्ज 15 रुपये से अधिक के मूल्य वाले टिकट पर लगेगा। मेला सरचार्ज की न्यूनतम दर पांच रुपये एवं अधिकतम दर 40 रुपये है। दरअसल 15 अप्रैल 2017 को ही रेलवे बोर्ड ने मेला सरचार्ज की दरें बढ़ा दी थी। बढ़ी हुई दर लागू होने के बाद इलाहाबाद में माघ मेले के अवसर पर इसे पहली बार लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेला सरचार्ज की दरें
श्रेणी पहले अब
साधारण 05 05
स्लीपर 05 10
एसी थ्री 10 20
एसी टू 15 30
एसी फर्स्ट 20 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें