ट्रिपलआईटी दीक्षांत समारोह में 490 छात्रों को मिलेगी उपाधि
0 बीटेक इलेक्ट्रानिक-कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र अपूर्व अग्रवाल को चेयरमैन गोल्ड मेडल
0 उपाधि पाने वालों में 114 छात्राएं एवं 22 पीएचडी वाले शामिल
इलाहाबाद। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) का बारहवां दीक्षांत समारोह नौ सितंबर को होगा। दीक्षांत समारोह में 490 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। 22 पीएचडी वालों को भी उपाधि मिलेगी। उपाधि पाने वालों में 114 छात्राएं हैं। बीटेक इलेक्ट्रानिक-कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र अपूर्व अग्रवाल को चेयरमैन गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि जाने वैज्ञानिक एवं डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक डॉ. वीके सारस्वत होंगे जबकि अध्यक्षता संस्थान के बीओजी के चेयरमैन रविकांत करेंगे।
संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने बताया कि दीक्षांत समारोह में स्नातक स्तर के 347 छात्रों को डिग्री दी जाएगी, इसमें 231 छात्र-छात्राएं स्वयं समारोह में उपस्थित रहेंगे जबकि 116 अनुपस्थित रहेंगे। बीटेक आईटी के 261 छात्रों में से 210 छात्र एवं 51 छात्राएं शामिल हैं। बीटेक आईटी के 72 छात्रों एवं 32 छात्राओं को सम्मान सहित उपाधि दी जाएगी। बीटेक इलेक्ट्रानिक-कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 86 छात्रों में 71 छात्र एवं 15 छात्राएं शामिल हैं, इसमें 27 छात्रों एवं सात छात्राओं को सम्मान सहित उपाधि प्रदान की जाएगी।
पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तहत एमटेक के 121 छात्रों में से 69 छात्र-छात्राएं दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर उपाधि ग्रहण करेंगे जबकि 52 अनुपस्थित रहेंगे। उपाधि पाने वालों में एमटेक आईटी के 64 छात्रों में से 46 छात्र एवं 18 छात्राएं हैं। एमटेक ईई के नौ छात्रों में से सात छात्र एवं दो छात्राएं, इंटीग्रेटेड एमटेक बीएमई के 34 छात्रों में 16 छात्र एवं 18 छात्राएं तथा एमबीए के कुल आठ छात्रों में चार-चार छात्र-छात्राएं शामिल हैं। पीएचडी की उपाधि पाने वाले 22 छात्रों में 16 दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगे जबकि छह अनुपस्थित रहेंगे।
पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
0 बीटेक आईटी
0 स्वप्निल सक्सेना-स्वर्ण
0 दीक्षांत गुप्ता-रजत
ओजुस्विनीअग्रवाल-कांस्य
0 बीटेक-इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन
अपूर्व अग्रवाल-स्वर्ण
हेतीराज हिमांशु-रजत
कृति वैश्य-कांस्य
0 एमबीए-आईटी
आयुषी तिवारी-स्वर्ण
आकृर्ति गुप्ता-रजत
आयुष तिवारी-कांस्य
पदक दिया जायेगा।
0 एमटेक-बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
मेहुल अग्रवाल-स्वर्ण
कर्निका सिंह- रजत
जूही जायसवाल-कांस्य
0 एमटेक-आईटी
पूजा श्रीवास्तव-स्वर्ण
दीक्षा अग्रवाल-रजत
गायत्री आर-कांस्य
0 एमटेक-ईसीई
पटेल निकुंज कुमार-स्वर्ण
दीपिका गौड़-रजत
प्रितेश कुमार यादव-कांस्य