फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के स्वागत को आतूर भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कान्हा के स्वागत को आतुर भक्त
विज्ञापन

0 जन्माष्टमी पर जगह-जगह होंगे आयोजन, सजेगी झांकी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम शहर में दो दिन होगी। पहले दिन सोमवार को स्मार्त और दूसरे दिन मंगलवार को वैष्णव मतावलंबी जन्माष्टमी मनाएंगे। विभिन्न धार्मिक संगठनों, मंदिरों में कान्हा की लीलाओं से संबंधित झांकियां सजाई जाएंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
सोमवार को अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में सचिव आचार्य छोटेलाल मिश्रा के आचार्यत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के निर्देश पर भगवान श्रीकृष्ण की लीला झांकी वेदपाठी बटुकों द्वारा सजाई जा रही है। छोटे लाल के मुताबिक सुबह मंगला आरती से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मध्य रात्रि को जन्म और दूसरे दिन नंदोत्सव मनाया जाएगा। आर्य समाज चौक की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वेद प्रचार सप्ताह की पूर्णाहुति, ऋषि लंगर होगा। आर्य समाज कटरा में यज्ञ के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


दो दिनी जन्माष्टमी मेला 15 से
इलाहाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला समिति करेलाबाग की ओर से दो दिवसीय मेला बालू मंडी करेलाबाग में आयोजित होगा। संयोजक जितेंद्र बजरंगी के मुताबिक मंगलवार को बच्चों द्वारा निषादराज पार्क में झांकी सजाई जाएगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बुधवार को जवाबी कीर्तन का मुकाबला पूनम आजाद हमीरपुर एवं राजू रंगीला रायबरेली के बीच होगा।
विज्ञापन


लुभाती रहीं नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियां
इलाहाबाद। कल्याणी देवी स्थित किड्जी स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ‘मइया यशोदा ऐ तेरा कन्हैया’, ‘मधुबन में कन्हैया’ आदि गीतों पर नन्हे-मुन्नों न नृत्य कर मंत्रमुग्ध किया। कृष्ण का स्वरूप धारण किए बच्चों की मनोहारी छवि लुभाती रही। डांडिया डांस के बाद मटकी फोड़ी गई। प्रधानाचार्य अनीता अरोड़ा ने बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मिठाई बांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें