फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड के लिए 1.81 लाख से ज्यादा ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएड 2017 के लिए 1.81 लाख से ज्यादा ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

0 बृहस्पतिवार को पूरी हो गई पंजीकरण की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण 2017 के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम दिन एक लाख 81 हजार 310 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। इसके साथ ही 62060 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर अंतिम रूप से आवेदन कर दिया। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है।
विज्ञापन

इसके पहले जुलाई में 2016 सत्र के लिए भी आवेदन लिए गए। इसमें कुल छह लाख 67 हजार 294 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि अंतिम रूप से शुल्क के साथ आवेदन करने वालों की संख्या पांच लाख 70 हजार 617 है। सत्र 2016 शून्य होने के बाद सत्र 2017 के लिए डीएलएड में आवेदन की प्रक्रिया पुन: प्रारंभ हुई। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया दो अगस्त से शुरू हुई। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित थी। अब शुल्क के साथ अंतिम रूप से आवेदन 14 अगस्त तक होगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता सिंह के मुताबिक डीएलएड सत्र 2016 में आवेदन करने वालों को भी इसमें मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें