फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय से संबंधित खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विवि में जल्द शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम
विज्ञापन

0 विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में उप समिति के गठन का अनुमोदन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में जल्द ही नए पाठ्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को हुई विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में कार्य परिषद स्कॉलर इन रजिडेंस के क्रियान्वयन और नए पाठ्यक्रमों से संबंधित दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए प्रख्यात वनस्पतिशास्त्री एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी की अध्यक्षता में एक उप समिति के गठन का अनुमोदन किया गया।
कार्य परिषद में विश्वविद्यालय की एक वर्ष की प्रगति और प्रस्तुतीकरण पर संतुष्टि जताई गई। कार्य परिषद ने परीक्षा समिति एवं वित्त समिति की संस्तुतियों का भी अनुमोदन किया। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्णय लिया गया। कार्य परिषद में विश्वविद्यालय के 17 जून को प्रथम स्थापना दिवस समारोह पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में कार्य परिषद के सदस्यों की ओर से वनस्पति शास्त्री प्रो. पीसी त्रिवेदी ने कार्य परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद को धन्यवाद ज्ञापित किया। कुलपति ने बताया कि कार्य परिषद की अगली बैठक जुलाई में आयोजित की जाएगी ताकि नए सत्र के शुरू होने पर कई महत्वपूर्ण फैसलों को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस आज
इलाहाबाद। राज्य विश्वविद्यालय का पहला स्थापना दिवस समारोह शनिवार को सीपीआई भवन स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होगा। समारोह के अध्यक्ष राज्यपाल राम नाईक और मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें