उर्मिला मातोंडकर-संजय दत्त का रोड शो तय
क्रासर
संगमनगरी में फिल्मी सितारों के जरिए चुनावी पारा चढ़ाएगी कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चुनावी तपिश के बीच संगमनगरी की गलियां फिल्मी सितारों से गुलजार होंगी। फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडर और संजय दत्त के प्रचार युद्ध में पसीना बहाने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सिने स्टार के रोड शो का खाका तैयार किया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि शहर के अलावा नैनी में फिल्मी सितारों को उतारने की तैयारी की गई है।
उर्मिला मातोंडकर और संजय दत्त का रोड शो आठ मई को प्रस्तावित है। इस आशय की जानकारी पार्टी की प्रचार समिति के जरिए शाम को यहां दी गई।पार्टी के जोनल प्रवक्ता जावेद उर्फी ने बताया कि दोनों फिल्मी सितारों का कार्यक्रम मिल गया है, लेकिन रोड शो का रूट निर्धारण करना बाकी है। इसके लिए बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। इलाहाबाद सीट पर प्रचार अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे अभय मिश्रा ने भी उर्मिला मातोंडर का कार्यक्रम निर्धारित होने की पुष्टि की। बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को इसका अधिकारिक एलान किया जाएगा। फिल्मी सितारों के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है।