फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विवि: बीकॉम तृतीय
विज्ञापन

वर्ष का परीक्षाफल घोषित
0 एक माह में पूरी करा ली गईं विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं
0 विवि के प्रशासनिक भवन, महिला सेवा सदन में मूल्यांकन केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं तकरीबन एक माह में पूरी करा ली गईं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षाफल भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा-2019 का आयोजन छह मार्च से शुरू हुआ था और 12 अप्रैल को परीक्षा संपन्न करा ली गई। परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन 28 मार्च से शुरू कराया जा चुका है। मूल्यांकन कार्य विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं महिला सदन डिग्री कॉलेज में चल रहा है। बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा पहले ही पूरी करा ली गई थी, सो विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने निर्देश दिए हैं कि वार्षिक परीक्षाओं के तहत सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम शासन की ओर से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार शीघ्र घोषित किए जाएं। कुलपति ने बताया कि आगामी सम सेमेस्टर की परीक्षा मई-2019 में आयोजित की जाएगी और इस परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी स्थित विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें