तिमाही निरीक्षण के साथ डिस्ट्रीक जज के साथ सेट्रल जेल पहुंचे अधिकारी
सेंट्रल जेल में निरीक्षण के दौरान मिला सब आल इज वेल
तिमाही निरीक्षण के साथ डिस्ट्रीक जज के साथ सेट्रल जेल पहुंचे अधिकारी
नैनी (ब्यूरो)। केंद्रीय कारागार नैनी में शुक्रवार को त्रैमासिक निरीक्षण करने के लिए डिस्ट्रिक जज के नेतृत्व में डीएम, एसएसपी समेत आला अधिकारियों का कुनबा पहुंचा। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद अधिकारी आल इज वेल कहकर वापस लौट गए।
केंद्रीय कारागार नैनी के तिमाही निरीक्षण के लिए शुक्रवार शाम को डिस्ट्रिक जज अनिल कुमार ओझा, सीजेएम मिथिलेश कुमार तिवारी, जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी अतुल शर्मा, विधिक सेवा प्राधिकरण सविच चंद्रमणि जोशी, एसीएमओ डा. आरएस ठाकुर, जेडीए संग रूटीन निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। करीब एक घंटे के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाकशाला, अस्पताल, सभी सर्किलों एवं बैरिकों में पहुंचे। अस्पताल में भर्ती और बीमार कैदियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। बंदियों के साथ मुलाकात में टीम ने उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। इसके बाद अधिकारियों की टीम महिला जेल भी गई और सुविधाओं और समस्याओं पर जेल अधिकारियों से पूछताछ किया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आपत्तिजनक वस्तुओं की भी खोजबीन की लेकिन कुछ मिला नहीं। बाहर निकलने के बाद जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी व एसएसपी अतुल शर्मा ने कहा कि अंदर सब आल इज वेल था। कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। यह रूटीन निरीक्षण था। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह, डिप्टी जेलर पवन कुमार शुक्ला, आशुतोष कुमार मिश्रा समेत पूरा जेल स्टाफ मौजूद रहा।